मस्क का स्पेसक्राफ्ट स्पेस स्टेशन पहुंचा, रूस और अमेरिका के एस्ट्रोनॉट सवार [Musk’s spacecraft reaches space station, astronauts from Russia and America aboard]

1 Min Read


वाशिंगटन, एजेंसियां। अरबपति इलोन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पहुंच गया है। इस स्पेसक्राफ्ट में रूसी एस्ट्रोनॉट अलेक्जेंडर गोरबुनोव और NASA के एस्ट्रोनॉट निक हेग सवार थे।

स्पेसक्राफ्ट को लेकर रॉकेट फाल्कन 9 से शनिवार दोपहर फ्लोरिडा को केप कैनावेरल लॉन्च पैड उड़ान भरी थी।

राकेट में 2 सीटें खाली छोड़ी गई हैः

ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट के जरिए इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर 6 जून से फंसी भारतीय मूल की एस्ट्रोनोट्स सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को फरवरी 2025 में पृथ्वी पर वापस लाया जाएगा। चार सीट वाले इस रॉकेट में दो सीटें खाली छोड़ी गई हैं।

सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर इसी साल 5 जून को बोइंग के नए स्टारलाइनर कैप्सूल से ISS भेजे गए थे।

इसे भी पढ़ें

पृथ्वी से 700 km ऊपर स्पेस वॉक करेंगे 4 एस्ट्रोनॉट

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं