मस्क ने कमला हैरिस को झूठा कहा [Musk called Kamala Harris a liar]

1 Min Read

बोले- नेता कब सीखेंगे कि यहां झूठ नहीं फैला सकते

वॉशिंगटन डीसी, एजेंसियां। टेस्ला के मालिक एलन मस्क ने अमेरिका की उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस को झूठा कहा है।

उन्होंने हैरिस पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बारे में झूठ फैलाने का आरोप लगाया है।

दरअसल, अमेरिका में नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव को देखते हुए कमला हैरिस ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा था कि ट्रम्प अबॉर्शन को पूरे देश में बैन कर देंगे।

हैरिस ने कहा था कि राष्ट्रपति जो बाइडेन और वो खुद साथ मिलकर महिलाओं को उनका हक दिलाने की हरसंभव कोशिश करेंगे।

ट्रंप को सपोर्ट कर रहे मस्क

हैरिस ने अपने पोस्ट में कई बड़े मीडिया हाउस के आर्टिकल लगाए थे, जिसमें ट्रम्प के उन बयानों को शामिल किया गया था जिनमें उन्होंने अबॉर्शन पर बैन लगाने की बात कही थी।

कमला हैरिस के पोस्ट का जवाब देते हुए एलन मस्क ने लिखा कि ट्रम्प ने 28 जून को हुई डिबेट में यह साफ कर दिया है कि वे अबॉर्शन पर रोक नहीं लगाएंगे।

इसे भी पढ़ें

एलन मस्क का भारत दौरा टला

Share This Article
Exit mobile version