ट्रम्प सरकार में शामिल होंगे मस्क और रामास्वामी [Musk and Ramaswamy will join Trump government]

1 Min Read

सरकार को सलाह देने वाला नया डिपार्टमेंट संभालेंगे

वाशिंगटन, एजेंसियां। बिजनेसमैन इलॉन मस्क और विवेक रामास्वामी अमेरिकी सरकार में डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DOGE) संभालेंगे। यह एक नया विभाग है,

जो फिजूलखर्ची में कटौती और गैरजरूरी नियमों को खत्म करने के लिए सरकार को सलाह देगा। ट्रम्प ने अपनी कैबिनेट में फॉक्स न्यूज के होस्ट पीट हेगसेथ को रक्षा मंत्री बनाया है। वहीं क्रिस्टी नियोम होमलैंड सिक्योरिटी की जिम्मेदारी संभालेंगी।

मस्क-रामास्वामी को क्यों मिली ये जिम्मेदारी:

दुनिया के सबसे अमीर शख्स मस्क ने ट्रम्प के कैंपेन में बड़ा रोल निभाया था। उन्होंने खुलकर ट्रम्प के पक्ष में प्रचार किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मस्क ने ट्रम्प के प्रचार में करीब 900 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च किए।

वहीं विवेक रामास्वामी दवा कंपनी के फाउंडर हैं। ट्रम्प के खिलाफ वह पार्टी के प्राइमरी चुनाव में उतरे थे। बाद में उन्होंने नामांकन वापस ले लिया और ट्रम्प को समर्थन दिया।

इसे भी पढ़ें

ट्रंप ने सातों स्विंग स्टेट में जीत दर्ज कर रचा दिया इतिहास

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं