पापुआ न्यू गिनी में लैंडस्लाइड, 100 से ज्यादा के मरने की आशंका

1 Min Read

पोर्ट मोरेस्बी, एजेंसियां। पापुआ न्यू गिनी के काओकलाम गांव में लैंडस्लाइड से 100 से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है।

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ABC के मुताबिक, लैंडस्लाइड पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किलोमीटर दूर एंगा प्रांत के गांव में स्थानीय समयानुसार सुबह करीब तीन बजे हुआ। मौके पर रेस्क्यू टीम पहुंच चुकी है।

स्थानीय पुलिस के मुताबिक, काओकलाम में पहाड़ के खिसकने से ज्यादा नुकसान हुआ है।

उन्होंने बताया कि पूरा गांव सो रहा था इसलिए उन्हें बचने का मौका नहीं मिला। वहां कई लोग अभी भी जमीन के नीचे दबे हुए हैं।

इसके अलावा, लैंडस्लाइड ने काओकलाम गांव से शहर जाने वाले रास्ते को भी ब्लॉक कर दिया है।

पापुआ न्यू गिनी की सरकार ने अंतरराष्ट्रीय संगठनों से मदद करने की अपील की है। काओकलाम के निवासी निंगा रोल ने ABC को बताया कि इस लैंडस्लाइड में उनके परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई है।

इसे भी पढ़ें

IPL क्वालिफायर-2 में आज भिड़ेंगे हैदराबाद और राजस्थान, जो जीता वो फाइनल में

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं