मोदी बोले-भारत में कई सिंगापुर बनायेंगे [Modi said- many Singapore will be built in India]

1 Min Read

यहां दुनिया की नामी कंपनियां

सिंगापुर, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4-5 सितंबर को सिंगापुर का दो दिन का दौरा किया। 10 साल के कार्यकाल में यहां उनका छठा दौरा था।

यहां पहुंचकर उन्होंने कहा, “सिंगापुर हर विकासशील देश के लिए प्रेरणा है। हम भी भारत में कई सिंगापुर बनाना चाहते हैं।”

छोटा सा टापू देश है सिंगापुर

सिंगापुर 719 वर्ग किमी में फैला एक टापू देश है। ये इतना छोटा है कि भारत में 4,571 सिंगापुर समा सकते हैं। इसके बावजूद सिंगापुर दुनिया के सबसे अमीर देशों में चौथे नंबर पर है।

सिंगापुर में प्रति व्यक्ति आय 1.07 लाख अमेरिकी डॉलर (करीब 90 लाख रुपए) है। वहीं, भारत की प्रति व्यक्ति आय महज 2,239 डॉलर (करीब 1 लाख 87 हजार रुपए) है।

सिंगापुर हमेशा से इतना संपन्न नहीं था। यह 1819 से पहले एक वीरान टापू था। लेकिन आज यह दुनिया के सबसे बड़े बिजनेस हब में से एक है।

सिंगापुर में 7 हजार से ज्यादा विदेशी कंपनियां हैं, जबकि भारत में केवल 3,291 मल्टी नेशनल कंपनियां हैं।

इसे भी पढ़ें

पीएम मोदी ब्रुनेई से सिंगापुर रवाना

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं