मोदी को मिला रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान [Modi received Russia’s highest civilian honor]

2 Min Read

मोदी बोले- युद्ध से शांति का रास्ता नहीं निकलता

मास्को, एजेंसियां। रूस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल‘ से नवाजा।

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने खुद उन्हें सम्मानित किया। इस पुरस्कार की घोषणा 2019 में की गई थी।

रूस के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन PM मोदी, पुतिन के साथ शिखर वार्ता में भी शामिल हुए।

रूस- यूक्रेन युद्ध को लेकर उन्होंने कहा कि जंग के मैदान से शांति का रास्ता नहीं निकलता। बम, बंदूक और गोलियों के बीच शांति संभव नहीं। समाधान के लिए वार्ता जरूरी है।

इसके जवाब में पुतिन ने कहा कि PM मोदी यूक्रेन संकट का जो हल निकालने की कोशिश कर रहे हैं, हम उसके लिए आपके आभारी हैं।

मोदी के रूस जाने से भड़के जेलेंस्की:

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने मोदी-पुतिन की मुलाकात पर नाराजागी जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर लिखा, ‘दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के नेता का दुनिया के सबसे खूनी नेता को गले लगाना निराशाजनक है।’

दरअसल, यूक्रेन का दावा है कि सोमवार को रूस ने कीव में बच्चों के अस्पताल पर हमला किया जिसमें 41 लोग मारे गए। ये सब उस वक्त हुआ जब मोदी रूस दौरे पर रवाना हो चुके थे।

इसे भी पढ़ें

PM मोदी रूस में, पुतिन के साथ प्राइवेट डिनर किया 

Share This Article
Exit mobile version