मोदी को नाइजीरिया का दूसरा सर्वोच्च सम्मान मिला [Modi received Nigeria’s second highest honor]

1 Min Read

बोले- ये दोनों देशों के बीच मित्रता को समर्पित

नाइजीरिया, एजेंसियां। नाइजीरिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूसरे सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान ‘द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर’ से नवाजा। मोदी ने कहा, ‘मैं इस सम्मान को विनम्रता और आदर भाव से स्वीकार करता हूं।

इसे 140 करोड़ भारतीयों और भारत-नाइजीरिया की गहरी मित्रता को समर्पित करता हूं।‘ मोदी ने राष्ट्रपति बोला अहमद टीनूबू के साथ द्विपक्षीय बैठक की। 17 साल बाद कोई भारतीय PM नाइजीरिया पहुंचा है।

मोदी से पहले एलिजाबेथ को ये सम्मान मिला था:

PM मोदी नाइजीरिया का दूसरा सर्वोच्च सम्मान पाने वाले दूसरे विदेशी शख्स हैं। उनसे पहले ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ को 1969 में यह सम्मान दिया गया था। यह PM मोदी को मिलने वाला 17वां अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड है।

इसे भी पढ़ें

मोदी पहली बार नाइजीरिया पहुंचे, राष्ट्रपति टिनूबू ने एयरपोर्ट पर स्वागत किया 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं