Mehul Choksi Arrested: भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी गिरफ्तार, बेल्जियम पुलिस ने जेल भेजा; ₹13,850 करोड़ के PNB घोटाले का आरोपी [Fugitive diamond merchant Mehul Choksi arrested, sent to jail by Belgian police; accused of ₹13,850 crore PNB scam]

3 Min Read

Mehul Choksi Arrested:

ब्रुसेल्स, एजेंसियां। पंजाब नेशनल बैंक से लोन धोखाधड़ी मामले में आरोपी भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को पुलिस ने बेल्जियम में गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चोकसी को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की अपील पर शनिवार को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल वह जेल में है।

Mehul Choksi Arrested: भारत लाने की कोशिश शुरूः

रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत ने बेल्जियम से चोकसी के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। चोकसी पर 13,850 करोड़ रुपए का घोटाला करने का आरोप है। पिछले महीने खुलासा हुआ था कि मेहुल चोकसी बेल्जियम में छुपा हुआ है और पत्नी प्रीति चोकसी (बेल्जियम की नागरिक) के साथ रह रहा है। वहां के विदेश मंत्रालय ने ऑफिशियल स्टेटमेंट में चोकसी की देश में मौजूदगी की जानकारी दी थी।

Mehul Choksi Arrested: पुलिस ने इस आधार पर किया गिरफ्तारः

पुलिस ने चोकसी को गिरफ्तार करते समय दो गिरफ्तारी वारंट का हवाला दिया। ये मुंबई की एक अदालत ने जारी किए थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि ये 23 मई, 2018 और 15 जून, 2021 की तारीख के थे। ऐसा माना जा रहा है कि चोकसी अपनी खराब सेहत और दूसरी वजहों का हवाला देते हुए जमानत और तत्काल रिहाई की मांग कर सकता है।

Mehul Choksi Arrested: पत्नी की मदद से हासिल किया था रेजिडेंसी कार्डः

चोकसी ने 15 नवंबर 2023 को बेल्जियम का ‘एफ रेजिडेंसी कार्ड’ हासिल किया था, जो कथित तौर पर उसकी बेल्जियन नागरिक पत्नी की मदद से प्राप्त किया गया था। रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि चोकसी ने बेल्जियम अधिकारियों को फर्जी दस्तावेज सौंपे थे और अपने नागरिकता संबंधी तथ्यों को छिपाया था। उसने अपनी भारतीय नागरिकता का विवरण भी नहीं दिया था।

Mehul Choksi Arrested: बेल्जियम से पहले एंटीगुआ-बारबूडा में रह रहा था चोकसीः

2018 में भारत छोड़ने से पहले ही चोकसी ने 2017 में ही एंटीगुआ-बारबूडा की नागरिकता ले ली थी। चोकसी बार-बार खराब सेहत का हवाला देकर भारत में पेशी पर आने से इनकार करता रहा। कभी-कभी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही उसकी पेशी होती थी। भारत में उसकी कई संपत्तियां भी जब्त की जा चुकी हैं।

Mehul Choksi Arrested: नीरव मोदी भी घोटाले में आरोपीः

चोकसी का भतीजा नीरव मोदी भी इस घोटाले में आरोपी है और लंदन में प्रत्यर्पण कार्यवाही का सामना कर रहा है।

इसे भी पढ़े

मेहुल चोकसी के बैंक और डीमैट खाते होंगे कुर्क

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं