दक्षिण कोरिया की लिथियम बैटरी फैक्ट्री में भीषण आग, 21 मरे, कई गंभीर [Massive fire in South Korea’s lithium battery factory, 21 dead, many serious]

1 Min Read

सियोल, एजेंसियां। दक्षिण कोरिया के ह्वासोंग के पास सोमवार को लिथियम बैटरी बनाने वाली एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई।

इस आगलगी में 21 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। 23 लोग अभी लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

मृतकों का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। आग इतनी भीषण थी कि काफी ऊंचाई तक लपटें ऊपर उठती देखी गईं।

आग लगने के कारणों का पता नहीं

आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

आग बुझाने में अग्निशमन विभाग को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, क्योंकि फैक्ट्री के अंदर मौजूद बैटरियों में लगातार विस्फोट हो रहे थे।

आग लगने के वक्त करीब 70 लोग फैक्ट्री के अंदर मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें

साउथ कोरिया की पूर्व-राष्ट्रपति की पत्नी पर फिजूलखर्ची के आरोप;भारत दौरे पर 40 लाख का खाना खाया, ताजमहल-अयोध्या घूमने पर विपक्ष ने घेरा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं