मालदीव इजराइली नागरिकों पर बैन लगायेगा

1 Min Read

मालदीव, एजेंसियां। Maldives Israel मालदीव की मुइज्जू सरकार ने इजराइल-गाजा युद्ध में फिलिस्तीन का समर्थन किया है।

सरकार ने देश में पासपोर्ट के नियमों में बदलाव करते हुए इजराइली पासपोर्ट पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है।

फैसला लागू होने के बाद इजराइली नागरिक मालदीव में प्रवेश नहीं कर पाएंगे।

मालदीव के गृह मंत्री अली इहुसन ने कहा कि इजराइली पासपोर्ट वालों के मालदीव में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के लिए कानूनी संशोधन करने का फैसला किया गया है।

कैबिनेट ने इस प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए एक विशेष समिति का भी गठन किया है। इस कमेटी में देश के सीनियर अफसर और नेता शामिल हैं।

वहीं, इजराइल ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी कर कहा है कि वे मालदीव न जाएं। जो लोग वहां मौजूद हैं वो जल्द से जल्द वहां से निकल जाएं।

इसे भी पढ़ें

अब आकासा एयर और इंडिगो की फ्लाइट में बम की सूचना, मची अफरा तफरी

Share This Article
Exit mobile version