नई दिल्ली, एजेंसियां। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने दिल्ली हैदराबाद हाउस में PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक की। मुइज्जू ने एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘दूसरे देशों के साथ मालदीव के संबंधों का भारत के साथ रिश्ते पर असर नहीं पड़ेगा।
मालदीव कभी भी ऐसा कुछ नहीं करेगा, जिससे भारत की सुरक्षा को नुकसान पहुंचे। मालदीव और भारत के बीच रिश्ते हमेशा से मजबूत रहे हैं। मुझे यकीन है कि यह यात्रा इसे और मजबूती देगी।’
आज मुइज्जू आगरा जाएंगे:
मुइज्जू अपनी पत्नी के साथ ताजमहल देखने आगरा जाएंगे। वे सुबह 9 से 10 बजे के बीच ताजमहल देखेंगे। ताजमहल 2 घंटे के लिए आम पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। भारत ने मालदीव के साथ 400 मिलियन अमेरिकी डॉलर का करेंसी स्वैप एग्रीमेंट किया है।
साथ ही 3 हजार करोड़ रुपए की मदद भी दी है। इसके लिए मुइज्जू ने भारत को धन्यवाद दिया। मुइज्जू ने कहा कि भारत जरूरत के समय मालदीव के साथ खड़ा रहा है।
इसे भी पढ़ें








