Major Moiz Abbas:
इस्लामाबादस एजेंसियां। पाकिसतान के दक्षिणी वजीरिस्तान के सरगोधा और कुर्रम इलाकों में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने पाकिस्तानी सेना पर बड़ा हमला किया। इस हमले में पाकिस्तान फौज के मेजर सैयद मोइज अब्बास शाह की मौत हो गई। यही वह मेजर था, जिसने साल 2019 में भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्तमान को पकड़ने का दावा किया था।
Major Moiz Abbas: 14 पाकिस्तानी सैनिक मारे गयेः
TTP के इस हमले में कुल 14 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। बताया जा रहा है कि यह हमला घात लगाकर किया गया था, जिसमें पाकिस्तानी सैनिकों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। पाकिस्तानी सेना ने अभी तक मेजर मोइज अब्बास की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन कई पाकिस्तानी सोशल मीडिया अकाउंट्स ने इस खबर को साझा किया है।
Major Moiz Abbas: सर्च ऑपरेशन पर निकली थी पाकिस्तानी सेनाः
सरगोधा इलाके में मेजर मोइज अब्बास एक तलाशी अभियान में शामिल था, तभी उस पर हमला हुआ। मेजर मोइज, पाकिस्तान फौज की सिक्स कमांडो बटालियन में तैनात था। वह उस समय चर्चा में आया था जब उसने दावा किया था कि उसने ग्रुप कैप्टन अभिनंदन को पाकिस्तान की सरहद में पकड़ा था।
Major Moiz Abbas: विमान क्रैश होने के बाद पाकिस्तानी सीमा में पहुंच गये थे अभिनंदनः
साल 2019 में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए हवाई संघर्ष में अभिनंदन का MIG-21 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसके बाद वह पाकिस्तान की सीमा में पहुंच गए थे और वहीं उन्हें पकड़ा गया था।
इसे भी पढ़ें








