Major accident in Yaman:
सना, एजेंसियां। यमन के अबयान प्रांत के तटवर्ती जलक्षेत्र में रविवार को एक बड़ा नाव हादसा हुआ। संयुक्त राष्ट्र की प्रवासन एजेंसी (IOM) के अनुसार, इस दुर्घटना में 68 अफ्रीकी प्रवासियों की मौत हो गई, जबकि 74 अन्य लापता हैं। हादसे में 12 प्रवासियों को सुरक्षित बचा लिया गया है।
154 इथियोपियाई प्रवासी सवार
नाव में 154 इथियोपियाई प्रवासी सवार थे, जो यमन पहुंचकर खाड़ी देशों में बेहतर जीवन की तलाश में थे। खराब मौसम और तेज हवाओं के कारण यह नाव पलट गई। अबयान सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक, सभी पीड़ित और बचे हुए लोग इथियोपियाई नागरिक हैं।
हादसे के बाद तट पर शव बिखरे पड़े थे, और 54 शव खानफर जिले में मिले, जबकि 14 अन्य शव एक अलग स्थान पर पाए गए। यह हादसा फिर से इस समुद्री मार्ग के खतरों को उजागर करता है, जिसे आईओएम ने दुनिया का सबसे खतरनाक प्रवासी मार्ग बताया है।
इसे भी पढ़ें
Kerala nurse Nimisha: यमन में केरल की नर्स निमिषा की सजा रद्द, हाई लेवल मीटिंग में फैसला












