चीन में मैगलेव ट्रेन का टेस्ट सफल, जानें इसकी रफ्तार [Maglev train test successful in China, know its speed]

1 Min Read

बीजिंग, एजेंसियां। चीन ने 1000 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली मैगलेव ट्रेन का सफल टेस्ट किया है।

चीन के सरकारी मीडिया के मुताबिक इस अल्ट्रा-हाई-स्पीड ट्रेन का ट्रायल शांक्सी प्रांत में किया गया। इस ट्रेन को चाइना एयरोस्पेस साइंस और इंडस्ट्री कॉरपोरेशन लिमिटेड ने संयुक्त रूप से विकसित किया है।

यह जर्मनी की मैगलेव यानी मैगनेटिक लेविटेशन तकनीक पर चलती है। इसमें तेज रफ्तार रेलगाड़ियों को दौड़ने के लिए न पहिए चाहिए, न एक्सल, न बियरिंग।

परंपरागत ट्रेनों की तरह मैगलेव रेल के पहिये रेल ट्रैक के संपर्क में नहीं आते हैं बल्कि यह एक तरह से उड़ती है। यही इसकी रफ्तार की वजह है।

इस ट्रेन के जरिए दिल्ली से पटना की 1,000 किमी की दूरी केवल एक घंटे में तय की जा सकती है।

इसे भी पढ़ें

चांद के सबसे अंधेरे हिस्से से मिट्टी लाया चीन, ऐसा करने वाला पहला देश बना

Share This Article
Exit mobile version