Lord Ram installed: टोरंटो में स्थापित हुई 51 फीट ऊंची प्रभु राम की प्रतिमा, हिंदू समुदाय में खुशी का माहौल

2 Min Read

Lord Ram installed:

टोरंटो, एजेंसियां। कनाडा के मिसीसॉगा शहर में भगवान श्रीराम की 51 फीट ऊंची प्रतिमा का भव्य अनावरण किया गया है। यह प्रतिमा उत्तर अमेरिका की सबसे ऊंची राम मूर्ति है, जिसने हिंदू श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह और ऊर्जा का संचार कर दिया है।यह प्रतिष्ठित मूर्ति ओंटारियो के हिंदू हेरिटेज सेंटर में स्थापित की गई है और यह फाइबरग्लास से बनी है। आधार को छोड़कर इसकी ऊंचाई 51 फीट है, जो कि कनाडा के ग्रेटर टोरंटो क्षेत्र में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान का नया प्रतीक बन गई है।

अनावरण समारोह

अनावरण समारोह में हजारों श्रद्धालु मौजूद थे, साथ ही कनाडा की मंत्री रेची वल्डेज़, ट्रेजरी बोर्ड के अध्यक्ष शफकत अली, अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू और हाउस ऑफ कॉमन्स के विपक्षी नेता भी उपस्थित रहे।

प्रतिमा स्थापना के बाद

प्रतिमा स्थापना के बाद पूरे शहर में जयश्रीराम के जयकारे गूंज उठे। इस मौके पर कई लोगों ने इसे हिंदू समुदाय की आस्था और पहचान का बड़ा प्रतीक बताया। कुछ ने इसे “मेकर कनाडा ग्रेट अगेन” का संदेश भी बताया।

एक यूजर ने लिखा

एक यूजर ने लिखा, “अयोध्या से ओंटारियो तक, श्रीराम का नाम सीमाओं से परे गूंज रहा है। यह केवल एक मूर्ति नहीं, बल्कि आस्था और पहचान का प्रतीक है।” वहीं दूसरे ने कहा, “यह मूर्ति केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि धैर्य, शांति और अस्तित्व का भी प्रतीक है। सनातन धर्म ऊंचा खड़ा है।”

इसे भी पढ़ें

झारखंड के मंदिरों में हो रही विशेष पूजा, यहां बनी विश्व की सबसे बड़ी श्रीराम रंगोली

Share This Article
Exit mobile version