लंदन, एजेंसियां। ब्रिटेन ने लिंडी कैमरून को भारत में अपना नया उच्चायुक्त नियुक्त किया है। वह एलेक्स एलिस का स्थान लेंगी। भारत में ब्रिटेन के दूतावास को इसकी सूचना प्राप्त हो गई है।
ब्रिटिश दूतावास की ओर से जारी बयान में कहा गया कि लिंडी कैमरून को एलेक्स एलिस के उत्तराधिकारी के रूप में भारत में ब्रिटेन का उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है।
कैमरून इसी महीने अपना कार्यभार संभालेंगी। कैमरून 2020 से ब्रिटेन के राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा केंद्र की मुख्य कार्यकारी के रूप में कार्यरत हैं।
वह ब्रिटेन के उत्तरी आयरलैंड कार्यालय के महानिदेशक के रूप में भी कार्यरत थीं।
उनकी यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब ब्रिटेन और भारत काफी समय से लंबित मुक्त व्यापार समझौते के लिए बातचीत में जुटे हुए हैं।
इसे भी पढ़ें








