Latest NewsODI batsmen: वनडे बैटर्स रैंकिंग में कोहली ने बाबर को पीछे छोड़ा, टेस्ट टीम में इंग्लैंड नंबर-2 पर आया

ODI batsmen: वनडे बैटर्स रैंकिंग में कोहली ने बाबर को पीछे छोड़ा, टेस्ट टीम में इंग्लैंड नंबर-2 पर आया

ODI batsmen:

दुबई, एजेंसियां। विराट कोहली ने ICC वनडे बैटर्स की रैंकिंग में पाकिस्तान के बाबर आजम को पीछे छोड़ दिया है। 37 साल के विराट 725 रैंकिंग पॉइंट्स के साथ 5वें स्थान पर आ गए हैं। वहीं बाबर आजम (709 अंक) दो स्थान के नुकसान के साथ 7वें नंबर पर खिसक गए।

रोहित पहले और गिल चौथे स्थान परः

रोहित शर्मा (781 अंक) के साथ पहले और कप्तान शुभमन गिल (745 अंक) चौथे स्थान पर हैं। इसके अलावा, टी-20 बैटर्स की रैंकिंग में तिलक वर्मा को दो स्थान का नुकसान हुआ है। वे 761 अंक के साथ 5वें नंबर पर आ गए हैं। श्रीलंका के पथुम निसांका (779 अंक) तीसरे और जोस बटलर (770 अंक) चौथे स्थान पर हैं।

सलमान और अबरार करियर बेस्ट रैंकिंग पर पहुंचेः

पाकिस्तान के सलमान आगा और स्पिनर अबरार अहमद ने वनडे में करियर की बेस्ट रैंक हासिल की है। दोनों को साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के खिलाफ वनडे में शानदार प्रदर्शन का फायदा मिला है। सलमान ने रावलपिंडी में श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में 87 गेंदों पर नाबाद 105 रन बनाए। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 69 बनाए थे। वे रैंकिंग में 14 स्थान ऊपर उठकर बैटर्स की सूची में 16वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

T-20 बैटर्स में गिल को 8 अंक का फायदाः

टी-20 बैटर्स रैंकिंग शुभमन गिल को 8 रैंक का फायदा हुआ है। वे 22वें नंबर पर आ गए हैं। गिल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 46 और नाबाद 29 रन की पारियां खेली थीं।

न्यूजीलैंड के टिम रॉबिन्सन 18 स्थान के फायदे के साथ 23वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वेस्टइंडीज के रोवमैन पॉवेल को 4 स्थान का फायदा हुआ है। वे 30वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

टी-20 बॉलर्स में जैकब डफी को 8 स्थान का फायदाः

बॉलर्स रैंकिंग में न्यूजीलैंड के जैकब डफी 6 स्थान ऊपर आए हैं। वे तीसरे स्थान पर हैं। मिचेल सैंटनर 5 स्थान के फायदे के साथ 23वें स्थान पर आ गए हैं। वेस्टइंडीज के रोस्टन चेज 32वें नंबर पर हैं। अबरार अहमद ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ क्रमशः 3/53 और 4/27 के आंकड़े हासिल किए। इससे वे गेंदबाजों की रैंकिंग में 17 स्थान ऊपर चढ़कर 20वें नंबर पर आ गए हैं। वे पाकिस्तान के टॉप वनडे गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी (16वें स्थान) से अब सिर्फ चार पायदान दूर हैं।

टेस्ट की टीम रैंकिंग में इंग्लैंड नंबर-2 पर आयाः

टेस्ट की टीम रैंकिंग में इंग्लिश टीम नंबर-2 पर आ गई है। बेन स्टोक्स की कप्तानी वाली इंग्लिश टीम ने वर्ल्ड चैंपियन साउथ अफ्रीका को पीछे छोड़ा। इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम नंबर-1 पर है। कंगारुओं के 124 रेटिंग पॉइंट्स हैं। वहीं, इंग्लैंड 112 और साउथ अफ्रीका 111 अंक के साथ दूसरे और तीसरे स्थान है। भारत 108 अंक के साथ चौथे नंबर पर हैं।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

Railway Recruitment 2026: आरआरबी ने जारी किया संभावित परीक्षा कैलेंडर

Railway Recruitment 2026: नई दिल्ली, एजेंसियां। रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)...

NRHM Scam Dhanbad: 9.39 करोड़ की अवैध निकासी मामले में प्रमोद सिंह से ACB करेगी सवाल-जवाब

NRHM Scam Dhanbad रांची। झारखंड के धनबाद जिले से जुड़े 9.39 करोड़ रुपये के एनआरएचएम (NRHM) घोटाले में गिरफ्तार आरोपी प्रमोद सिंह से अब एंटी...

14 साल में 20 लाख से ज्यादा भारतीयों ने छोड़ी नागरिकता, बीते 5 साल में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

Citizenship loss India नई दिल्ली, एजेंसियां। हर साल विदेश में बसने वाले भारतीयों की संख्या लगातार बढ़ रही है। संसद में पेश आंकड़ों के अनुसार,...

Pawan Kalyan: पवन कल्याण की याचिका पर बड़ा आदेश, हाई कोर्ट मेटा-गूगल-X को आपत्तिजनक कंटेंट हटाने के निर्देश

Pawan Kalyan: नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली हाई कोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मेटा (फेसबुक-इंस्टाग्राम), गूगल (यूट्यूब) और X (पूर्व में ट्विटर) को आंध्र प्रदेश...

Kerala civic polls: थरूर के गढ़ तिरुवनंतपुरम में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस को झटका

Kerala civic polls तिरुवनंतपुरम, एजेंसियां। केरल में स्थानीय निकाय चुनावों की मतगणना के बीच राजधानी तिरुवनंतपुरम सबसे अधिक चर्चा में है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता...

CBSE ने 10वीं के एग्जाम पैटर्न में किया बड़ा बदलाव, 2026 बोर्ड परीक्षा से लागू होंगे नए नियम

CBSE board exam 2026 नई दिल्ली, एजेंसियां। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा पैटर्न में अहम...

Airtel Vs Jio: 5G रिचार्ज में कौन है आगे? कीमत, स्पीड और नेटवर्क परफॉर्मेंस की पूरी तुलना

Airtel Vs Jio नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत में 5G नेटवर्क के तेजी से विस्तार के साथ ही Airtel और Jio के बीच प्रतिस्पर्धा अब रिचार्ज...

Virat kohli: एनिवर्सरी सेलिब्रेशन के बाद ट्रैवल मोड में विराट-अनुष्का

Virat kohli: मुंबई, एजेंसियां। हाल ही में अपनी शादी की 8वीं सालगिरह मनाने के बाद क्रिकेट स्टार विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles