ताइवान की संसद में चले लात और घूंसे

1 Min Read

ताइपे, एजेंसियां। ताइवान में नए राष्ट्रपति लाई चिंग ते की शपथ से 2 दिन पहले देश की संसद में सांसदों के बीच जमकर लड़ाई हुई।

इस दौरान लात-घूंसे भी चले। कुछ सांसद स्पीकर की सीट पर भी चढ़ गए। वे एक-दूसरे को खींचकर मारपीट करते नजर आए। इस बीच सांसद सदन से एक बिल से जुड़े दस्तावेज लेकर भाग गया।

दरअसल, ताइवान की संसद में एक प्रस्ताव लाया गया है। इसके तहत सरकार के कामकाज पर नजर रखने के लिए विपक्षी सांसदों को ज्यादा पावर देने की बात कही गई है।

इसके अलावा संसद में झूठा बयान देने पर सरकारी अधिकारियों पर क्रिमिनल केस दर्ज किया जाएगा।

अलजजीरा के मुताबिक, इसी बिल पर वोटिंग से ठीक पहले नए राष्ट्रपति चिंग ते की डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (DPP) और चीन समर्थक विपक्ष की कुमेन्तांग (KMT) पार्टी के लोगों के बीच झड़प हो गई।

जब सांसद सदन में पहुंचे तो वे एक-दूसरे पर लड़ाई करने का आरोप लगाने लगे। इसी में बात बढ़ते बढ़ते मारपीट तक पहुंच गई।

इसे भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं