Donald Trump: ‘गिरा नहीं रहा, मरम्मत के लिए होगा बंद ’ – ट्रंप ने केनेडी सेंटर को लेकर किया स्पष्ट बयान

2 Min Read

Donald Trump

वॉशिंगटन, एजेंसियां। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने केनेडी सेंटर को लेकर अपने रुख को साफ किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे इस प्रतिष्ठित परफॉर्मिंग आर्ट्स वेन्यू को गिराने का कोई इरादा नहीं रखते। ट्रंप ने कहा कि सेंटर को लगभग दो साल के लिए बंद किया जाएगा ताकि सुरक्षा और मरम्मत का काम सुचारू रूप से किया जा सके। ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, “मैं इसे गिरा नहीं रहा हूं। हम स्टील का इस्तेमाल करेंगे और संरचना को बनाए रखेंगे।”

ट्रंप ने पिछले साल के कई डेमोक्रेटिक सदस्यों को हटा दिया था

ट्रंप ने पिछले साल पद संभालने के बाद केनेडी सेंटर बोर्ड के कई डेमोक्रेटिक सदस्यों को हटा दिया था और अपने वफादारों को नियुक्त किया था। अब इस प्रोजेक्ट के तहत बिल्डिंग के स्ट्रक्चरल, हीटिंग, कूलिंग, प्लंबिंग, इलेक्ट्रिकल, फायर प्रोटेक्शन और तकनीकी सिस्टम पर काम किया जाएगा। इसके अलावा बाहरी हिस्सों, सुरक्षा मानकों और पार्किंग व्यवस्था में भी सुधार होगा।

केनेडी सेंटर आर्ट्स वर्कर्स यूनाइटेड

केनेडी सेंटर आर्ट्स वर्कर्स यूनाइटेड ने ट्रंप की घोषणा पर प्रतिक्रिया दी है। यूनियन ने कहा कि उन्हें औपचारिक सूचना नहीं मिली थी और उन्होंने सदस्यों के अनुबंध और वेतन की सुरक्षा सुनिश्चित करने का वादा किया। यूनियन ने यह भी कहा कि कर्मचारियों की सुरक्षा और सही सैलरी के लिए सभी कानूनी अधिकारों का प्रयोग किया जाएगा।

ट्रंप ने पहले यह कहा था कि निर्माण कार्य के दौरान सेंटर खुले रहेंगे, लेकिन अब उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा कारणों से सेंटर को पूरी तरह बंद रखना जरूरी है। इस फैसले के चलते कई कार्यक्रम और अवार्ड इवेंट्स पर असर पड़ सकता है।इस घोषणा से यह स्पष्ट हो गया है कि ट्रंप का मकसद केनेडी सेंटर की संरचना को पूरी तरह बदलने या गिराने का नहीं, बल्कि उसे सुरक्षित और आधुनिक बनाने का है।

Share This Article