ऑस्ट्रेलिया में करनाल के छात्र को चाकू मारकर हत्या

1 Min Read

नई दिल्ली,एजेंसियां: ऑस्ट्रेलिया की पुलिस हरियाणा के दो भाइयों की तलाश में जुटी है,
जिन्होंने रविवार की सुबह ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में भारतीय छात्रों के बीच हुई लड़ाई के दौरान एक 22 वर्षीय छात्र को चाकू मारकर हत्या कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक बता दें कि मृतक एमटेक छात्र नवजीत संधू हरियाणा के करनाल के रहने वाले थे।

झगड़ा किराये को लेकर कुछ असहमति के कारण हुआ क्योंकि इसमें शामिल सभी छात्र एक ही घर में रहते थे।

नवजीत के दोस्त ने उससे अपना सामान लेने के लिए अपने घर चलने को कहा था क्योंकि उसके पास एक कार थी।

जब उसका दोस्त अंदर गया तो नवजीत ने कुछ चीखें सुनीं और देखा कि वहां हाथापाई हो रही है।

जब नवजीत ने उनसे लड़ने से मना करते हुए हस्तक्षेप करने की कोशिश की, तो चाकू से उसकी छाती पर घातक वार किया गया, जिससे उसकी मौत हो गयी।

फिलहाल अभी दोनों भाइयों की तलाश में ऑस्ट्रेलिया की पुलिस जुटी है।

इसे भी पढ़ें

सीएम चंपाई बोले-झारखंड के पिछड़ेपन की जिम्मेदार बीजेपी

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं