कामी रीता शेरपा ने माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई का रिकॉर्ड तोड़ा

IDTV Indradhanush
1 Min Read

काठमांडू, एजेंसियां। नेपाल के मशहूर पर्वतारोही कामी रीता शेरपा ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट (8,849 मीटर) पर 29वीं बार चढ़ाई की।

उन्होंने इस चोटी पर सबसे ज्यादा बार चढ़ने का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। कामी रीता शेरपा ने पिछले साल दो बार एवरेस्ट पर चढ़ाई की थी।

इस दल में नेपाल के 13 पर्वतारोहियों के अलावा अमेरिका, कनाडा और कजाकिस्तान के भी पर्वतारोही थे।

54 वर्षीय शेरपा ने पहली बार 1994 में एवरेस्ट फतह किया था। 16 मई 2018 को 48 साल की उम्र में कामी रीता 22 बार माउंट एवरेस्ट फतह करने वाले दुनिया के पहले व्यक्ति बने थे।

कामी रीता कुल 38 बार 8 हजार मीटर से ऊंची पर्वत चोटियां फतह कर चुके हैं।

इसे भी पढ़ें

भारत-ईरान के बीच चाबहार पोर्ट समझौता हुआ

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं