भारतवंशी कमला अमेरिकी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार होंगी, डेमोक्रेटिक पार्टी से बहुमत मिला [Kamala of Indian origin will be the US presidential candidate, got majority from Democratic Party]

1 Min Read

अमेरिकी राष्ट्रपति का चुनाव लड़ने वाली पहली अश्वेत महिला

वॉशिंगटन डीसी, एजेंसियां। अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव में डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ डेमोक्रेटिक पार्टी से भारतीय मूल की कमला हैरिस उम्मीदवार होंगी।

पार्टी में 1 अगस्त से शुरू हुई ऑनलाइन वोटिंग में 28 घंटे बाद ही उन्हें 2350 से ज्यादा डेलीगेट्स का समर्थन मिल गया है। इसी के साथ उन्होंने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है।

6 अगस्त को वोटिंग खत्म होने के बाद ही उनके आधिकारिक तौर पर राष्ट्रपति उम्मीदवार बनने की घोषणा की जाएगी।

न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, कमला को चुनाव खत्म होने तक पार्टी के 99% यानी 3923 डेलीगेट्स का समर्थन मिलने की उम्मीद है।

मै सम्मानित महसूस कर रहीः कमला

कमला अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ने वाली पहली अश्वेत महिला होंगी। शुक्रवार को बहुमत हासिल करने के बाद उन्होंने कहा, “मैं सम्मानित महसूस कर रही हूं। मैं अगले हफ्ते आधिकारिक तौर पर नॉमिनेशन स्वीकार करूंगी।”

इसे भी पढ़ें

अमेरिकी राष्ट्रपति का चुनाव लड़ेंगी कमला हैरिस, किया आधिकारिक ऐलान

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं