Jharkhandi culture in London: लंदन में दिखी झारखंडी संस्कृति की छटा, सीएम हेमंत सोरेन और पत्नी कल्पना सोरेन का लंदन में गर्मजोशी से स्वागत

2 Min Read

Jharkhandi culture in London

लंदन, एजेंसियां। झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren इन दिनों अपनी विधायक पत्नी Kalpana Soren के साथ विदेश दौरे पर हैं। दावोस यात्रा के बाद दोनों लंदन पहुंचे, जहां उनका स्वागत झारखंडी भाषा, पारंपरिक गीतों और लोक-संस्कृति के साथ किया गया। विदेश की धरती पर अपनी मिट्टी की धुन सुनकर मुख्यमंत्री और उनके साथ मौजूद प्रतिनिधिमंडल भावुक नजर आया।

झारखंडी गीतों की लय पर झूमे सीएम

स्वागत समारोह के दौरान झारखंडी समुदाय द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक गीतों की प्रस्तुति ने माहौल को खास बना दिया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गीतों की लय में आनंद लेते दिखे। लंदन में रह रहे झारखंडियों ने पूरे उत्साह और अपनत्व के साथ मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी का अभिनंदन किया।

सीएम हेमंत सोरेन ने जताया आभार

मुख्यमंत्री ने इस खास पल को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा, “अभिभूत हूं, निशब्द हूं। देर रात लंदन पहुंचने पर अपनों द्वारा हुए स्वागत से अभिभूत हूं। आप सबका धन्यवाद, जोहार।”

कल्पना सोरेन का भावुक संदेश

वहीं कल्पना सोरेन ने भी सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं साझा करते हुए लिखा, “दुनिया के किसी भी कोने में रहें, हम अपनी परंपरा, संस्कृति और विरासत को गर्व के साथ संजोकर रखते हैं। हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है।” उन्होंने बताया कि देर रात लंदन पहुंचने पर झारखंड के स्कॉलर्स और डायसपोरा के सदस्यों ने मुख्यमंत्री और प्रतिनिधिमंडल का आत्मीय स्वागत किया। कल्पना सोरेन ने सभी का आभार जताते हुए संदेश दिया, “सभी को झारखंडी जोहार।”

Share This Article