वाशिंगटन, एजेंसियां। अमेरिकी अभिनेत्री और गायिका जेनिफर लोपेज ने हाल ही में अपने एक टूर को कैंसिल किए जाने को लेकर बात की। उन्होंने कहा, ये उनके लिए बहुत ही कठिन निर्णय था क्योंकि वे अपने बच्चों के साथ भी कुछ समय बिताना चाहती थीं। हालांकि, ये निर्णय उन्हें बहुत दुखी कर गया। टूर कैंसल करने के बाद वे कार में बैठकर बहुत रोईं थीं।
एक चैट शो के दौरान जेनिफर लोपेज ने बताया कि उन्होंने गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों के साथ समय बिताने का निश्चय किया।
उन्हें लगता है कि यह अब तक का सबसे अच्छा फैसला था लेकिन बहुत कठिन भी। जब भी ऐसी कोई बात सामने आती है, तो मैं अपने प्रशंसकों से माफी मांगती हूं।
जेनिफर लोपेज ने कहा, “मैंने ये फैसला लेने के बाद तुरंत रोना शुरू कर दिया। मैं कार में बैठ गई और सचमुच रो पड़ी। ईमानदारी से कहूं तो मेरे लिए इसे रद्द करना बहुत मुश्किल है। मैंने पहले कभी ऐसा नहीं किया”।
इसे भी पढ़ें








