Jeff Bezos Wedding: काइली जेनर, किम कार्दशियन समेत कई सितारे पहुंचे बेजोस की शादी में [Many stars including Kylie Jenner, Kim Kardashian attended Bezos’ wedding]

3 Min Read

Jeff Bezos Wedding:

रोम,एजेंसियां। दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति, जेफ बेजोस, अपनी मंगेतर लॉरेन सांचेज से शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। यह भव्य शादी इटली में आयोजित की जा रही है, जो 26 से 28 जून तक तीन दिनों तक चलेगी। हालांकि, जेफ और लॉरेन की शादी शनिवार, 28 जून को होगी। इस खास मौके पर दुनियाभर के कई हॉलीवुड सितारे इटली पहुंचे हैं, और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रही हैं।

Jeff Bezos Wedding: किम कार्दशियन और क्लोई कार्दशियन का इटली में शानदार आगमन

अमेरिकी मीडिया पर्सनालिटी किम कार्दशियन अपनी बहन क्लोई कार्दशियन के साथ शादी समारोह में शामिल होने इटली पहुंची। दोनों बहनों ने इवेंट में शानदार उपस्थिति दर्ज कराई और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर धूम मचा रही हैं।

Jeff Bezos Wedding: काइली जेनर का ड्रेसिंग स्टाइल

अमेरिकी मॉडल और टीवी स्टार काइली जेनर अपनी बहन केंडल जेनर के साथ इटली पहुंची। काइली ने बॉडीकॉन ड्रेस पहनी थी, जिसमें वह बेहद आकर्षक लग रही थीं। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, और फैंस उनकी स्टाइल की सराहना कर रहे हैं।

Jeff Bezos Wedding: लियोनार्डो डिकैप्रियो का इंट्री

ऑस्कर विजेता अभिनेता लियोनार्डो डिकैप्रियो भी इस शादी में शामिल होने पहुंचे। उन्होंने काले कोट में एक शानदार लुक पेश किया और पैपराजी से बचने के लिए टोपी पहन रखी थी। उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, और फैंस उनका लुक खूब पसंद कर रहे हैं।

Jeff Bezos Wedding: आने वाले सितारे

इसके अलावा, इवेंट में और भी कई मशहूर हस्तियां शिरकत करेंगी, जिनमें हॉलीवुड के अन्य दिग्गज अभिनेता और मॉडल शामिल हैं। शादी के इस भव्य समारोह में सेलेब्स का आगमन और उनकी फैशन स्टाइल्स ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा रखा है। जेफ बेजोस की शादी इस समय मीडिया और फैंस की नजरों का केंद्र बनी हुई है। उनकी शादी में शामिल होने के लिए पहुंचे इन हॉलीवुड सितारों ने इस आयोजन को और भी खास बना दिया है, और अब यह शादी एक यादगार इवेंट बन गई है।

इसे भी पढ़ें

Jeff Bezos Marriage: जेफ बेजोस की शादी: तीन दिन में खर्च होंगे अरबों, जानिए क्या मिलेगा मेहमानों को?

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं