Jeff Bezos Marriage: जेफ बेजोस की शादी: तीन दिन में खर्च होंगे अरबों, जानिए क्या मिलेगा मेहमानों को ? [Jeff Bezos’ wedding: Billions will be spent in three days, know what guests will get?]

3 Min Read

Jeff Bezos Marriage:

वाशिंगटन, एजेंसियां। दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स जेफ बेजोस, जिनकी संपत्ति 233 अरब डॉलर के करीब है, 61 साल की उम्र में अपनी मंगेतर और जानी-मानी जर्नलिस्ट लॉरेन सांचेज से शादी करने जा रहे हैं। यह शादी 26 जून से 28 जून तक इटली के खूबसूरत शहर वेनिस में तीन दिनों तक चलेगी। इस भव्य शादी में हर मेहमान पर करीब 47 लाख रुपए खर्च किए जाने की खबर है और मेहमानों को करोड़ों रुपए के खास रिटर्न गिफ्ट्स भी मिलेंगे।

Jeff Bezos Marriage: सदी की सबसे भव्य शादी

इस शादी में कई फिल्मी सितारे, विश्व के प्रमुख पॉलिटिशियन और अरबपति कारोबारी शामिल होंगे। जेफ बेजोस की सुपरयॉट ‘कोरू’, जिसकी कीमत लगभग 500 मिलियन डॉलर है, इस शादी के दौरान एक आइलैंड पर रहेगी। सगाई की अंगूठी भी 20 करोड़ रुपए की बताई जा रही है, जो शादी की चमक-धमक को और बढ़ा रही है।

शादी में शामिल होने वाले मेहमानों में अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के परिवार के सदस्य, ओप्रा विन्फ्रे, ऑरलैंडो ब्लूम, कैटी पेरी, किम कार्दशियन, क्रिस जेनर, जेरेड कुशनर जैसे दिग्गज शामिल होने की संभावना है। मेहमानों को वेनिस के पांच लग्जरी होटलों में ठहराया जाएगा, जहां एक रात का किराया करीब दो लाख रुपये है।

Jeff Bezos Marriage: मेहमानों को मिलेंगे खास और लक्ज़री रिटर्न गिफ्ट्स

शादी में आने वाले मेहमानों को जेफ और लॉरेन की ओर से Laguna B नाम की प्रीमियम ग्लास कंपनी के खास गिफ्ट बैग दिए जाएंगे। Laguna B वेनिस की मशहूर ग्लास कंपनी है, जो हैंडमेड ग्लासवेयर के लिए जानी जाती है। गिफ्ट बैग में क्या-क्या होगा, इसका खुलासा तो नहीं हुआ है, लेकिन इसे बेहद खास और कस्टम बनाया गया है।जेफ और लॉरेन ने अपने मेहमानों से गिफ्ट ना लाने की अपील की है और कहा है कि यदि वे चाहें तो किसी सामाजिक कार्य के लिए दान कर सकते हैं।

Jeff Bezos Marriage: लोकल वेनिस कारोबार को बेजोस की शादी से बड़ा फायदा

इस शादी के लिए 80% से अधिक सामान और खाना वेनिस के लोकल वेंडर्स से खरीदा जा रहा है। इनमें मुरानो ग्लास की प्रसिद्ध कंपनी Laguna B और वेनिस की सबसे पुरानी स्वीट शॉप Rosa Salva शामिल हैं। इससे वेनिस के स्थानीय कारोबार को भारी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Jeff Bezos Marriage: Laguna B कंपनी का इतिहास

Laguna B की स्थापना 1994 में फ्रेंच-इटैलियन ग्लास डिज़ाइनर मैरी ब्रैंडोलिनी ने की थी। इस कंपनी के ग्लास पीस हाथ से बनाए जाते हैं और यह मुरानो के पारंपरिक कारीगरों की कला को नया रूप देती है। 2016 में मैरी के बेटे मार्केंटोनियो ब्रैंडोलिनी ने कंपनी की कमान संभाली और इसे आधुनिक रूप में विकसित किया।

इसे भी पढ़ें

60 साल के बेजोस 55 साल की गर्लफ्रेंड से शादी करेंगे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं