जापानः ट्रायल के दौरान टकराये दो विमान, एक मरा, 7 लापता

1 Min Read

टोक्यो, एजेंसियां। जापान में नेवी के 2 हेलीकॉप्टर आपस में टकराने से क्रैश हो गए। इस हादसे में एक क्रू मेंबर की जान चली गई।

वहीं दोनों हेलीकॉप्टर में 8 लोग सवार थे, बाकी 7 क्रू मेंबर अभी लापता हैं, उनके लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है। अभी तक उनका पता नहीं चला है।

जापान के रक्षा मंत्री मिनोरू किहारा ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि एक क्रू मेंबर के शव को ढूंढ लिया गया है, बाकी 7 लोग अभी लापता हैं।

एमएसडीएफ ने लापता लोगों की खोज के लिए 8 युद्धपोत और 5 विमान तैनात किए हैं। टीम उनकी तलाश कर रही है।

मिनोरू किहारा के अनुसार ये सभी समुद्री आत्मरक्षा बल के दो एसएच-60 के हेलीकॉप्टर थे। हर हेलीकॉप्टर में चार क्रू मेंबर थे।

इसे भी पढ़ें

अब 65 साल से अधिक के बुजुर्गों का भी होगा हेल्थ इंश्योरेंस, एज लिमिट खत्म

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं