Japan to nominate Trump: ट्रम्प को नोबेल के लिए नॉमिनेट करेगा जापान, अमेरिकी राष्ट्रपति ने PM तकाइची से मुलाकात की ट्रेड और सिक्योरिटी पर बातचीत हुई

1 Min Read

Japan to nominate Trump:

टोक्यो, एजेंसियां। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को जापान की नई प्रधानमंत्री साने तकाइची से टोक्यो के अकासाका पैलेस में मुलाकात की। इस दौरान ट्रम्प ने जापान को अमेरिका का सबसे मजबूत सहयोगी बताया। साथ ही जापान की हर संभव मदद का ऐलान किया।

तकाइची हाल ही में जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी हैं। दोनों के बीच बैठक में ट्रेड और सिक्योरिटी के मुद्दे पर बात हुई। तकाइची ने घोषणा की कि जापान, अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ के मौके पर अगले साल 250 चेरी के पेड़ भेंट करेगा। साथ ही ट्रम्प को अगले साल नोबेल पीस प्राइज के लिए नॉमिनेट भी करेगा।

ट्रम्प सोमवार को जापान पहुंचेः

ट्रम्प सोमवार को जापान पहुंचे थे, जहां उन्होंने सम्राट नारुहितो से मुलाकात की। ट्रम्प आज दोपहर तकाइची के साथ योकोसुका नौसैनिक अड्डे का दौरा करेंगे। यहां अमेरिकी विमानवाहक पोत यूएसएस जॉर्ज वाशिंगटन तैनात है।

इसे भी पढ़ें

Donald Trump: ट्रंप की धमकी के बाद नरम पड़ा हमास, युद्धविराम पर बातचीत को तैयार

Share This Article