6.3 तीव्रता की भूकंप से फिर थर्राया जापान

1 Min Read

टोक्यो,एजेंसियां: जापान के बोनीन द्वीप समूह में शनिवार के दोपहर 2:05 बजे 6.3 की तीव्रता से भूकंप आया।

जिसका केंद्र 506 किलोमीटर की गहराई में था। 6.3 तीव्रता का भूकंप काफी शक्तिशाली होता है और इससे भारी नुकसान हो सकता है।

हालांकि भूकंप का केंद्र समुद्र तल से काफी नीचे था, जिससे जमीनी स्तर पर इसका प्रभाव कम रहा।

भूकंप के झटके बोनीन द्वीप समूह के आसपास के क्षेत्रों में महसूस किए गए, लेकिन किसी भी तरह के नुकसान या हताहत होने की खबर नहीं है।

फिलहाल इस भूकंप के बाद सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। समुद्र तल से भूकंप के केंद्र की गहराई अधिक होने के कारण सुनामी का खतरा कम होता है।

आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि जापान भूकंपीय रूप से सक्रिय क्षेत्र में स्थित है और यहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं।

जापान सरकार और लोग भूकंप से निपटने के लिए अच्छी तरह से तैयार रहते हैं। इमारतों का निर्माण भूकंपरोधी तकनीक से किया जाता है और लोगों को भूकंप के दौरान क्या करना चाहिए, इसकी जानकारी दी जाती है।

इसे भी पढ़ें

कल्कि 2898 AD 27 जून को होगी रिलीज

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं