Jannik Sinner: इटली के जैनिक सिनर ने जीता विम्बलडन, पिछले 2 टाइटल जीतने वाले अल्काराज को हराया [Italy’s Jannik Sinner won Wimbledon, defeating Alcaraz, who won the last 2 titles]

1 Min Read
Tennis - Wimbledon - All England Lawn Tennis and Croquet Club, London, Britain - July 13, 2025 Italy's Jannik Sinner celebrates with the trophy after winning the men's final against Spain's Carlos Alcaraz REUTERS/Andrew Couldridge

Jannik Sinner: 5 हफ्ते पहले फ्रैंच ओपन का फाइनल हारे थे

लंदन, एजेंसियां। वर्ल्ड नंबर-1 जैनिक सिनर ने विम्बलडन के मेंस सिंगल्स का खिताब जीत लिया है। सिनर ने पहली बार यह टाइटल जीता है। वे विम्बलडन चैंपियनशिप का मेंस सिंगल्स टाइटल जीतने वाले इटली के पहले खिलाड़ी बने हैं।

स्पेन के अल्काराज को हरायाः

लंदन के ऑल इंग्लैंड क्लब के सेंटर कोर्ट में इटली के सिनर ने रविवार रात को 3 घंटे 4 मिनट चले मुकाबले में स्पेन के कार्लोस अल्काराज को 4-6, 6-4, 6-4, 6-4 से हराया।

पुराना हिसाब चुकता कियाः

इस जीत के साथ सिनर ने अल्काराज से 5 हफ्ते पुराना हिसाब भी चुकता कर लिया है। 8 जून 2025 को अल्काराज ने सिनर को हराकर फ्रेंच ओपन का खिताब जीता था।

सिनर जीत की खास बातें:

सिनर ने पहली बार विम्बलडन ट्रॉफी जीती है। वे विम्बलडन चैंपियनशिप के मेंस सिंगल्स टाइटल जीतने वाले इटली के पहले खिलाड़ी हैं। यह सिनर का चौथा ग्रैंड स्लैम टाइटल है। वे ऑस्ट्रेलिया ओपन में 2 (2024, 2025) और US ओपन में एक (2024) बार चैंपियन बन चुके हैं।

इसे भी पढ़ें

विम्बलडन 2024- फोगनिनी ने रूड को हराकर किया बाहर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं