जगजीत पवाडिया का तीसरी बार इंटरनेशनल NCB के लिए चयन

1 Min Read

जिनेवा, एजेंसियां। भारत के जगजीत पवाडिया को तीसरे कार्यकाल के लिए इंटरनेशनल नार्कोटिक्स कन्ट्रोल बोर्ड (INCB) के लिए फिर से चुना गया है।

पवाडिया को आर्थिक और सामाजिक परिषद (ECOSOC) के जरिए आयोजित अत्यधिक प्रतिस्पर्धी चुनाव में सबसे अधिक वोट प्राप्त हुए हैं।

जगजीत पवाडिया ने तीसरी बार निर्वाचित होकर यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पवाडिया का तीसरा पांच साल का कार्यकाल मार्च 2025 से शुरू होगा।

यह विस्तारित कार्यकाल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नशीले पदार्थों से संबंधित चुनौतियों को प्रभावी ढंग से एड्रेस करने की उनकी क्षमताओं में रखे गए आत्मविश्वास और भरोसे को दर्शाता है।

वह पहली बार 2015 में अंतर्राष्ट्रीय नारकोटिक्स कंट्रोल बोर्ड के लिए चुनी गईं थीं। पवाडिया को 2020 से 2025 तक पांच साल के कार्यकाल के लिए फिर से चुना गया।

इसे भी पढ़ें

IB में इतने पदों पर निकली वैकेंसी

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं