लेबनान में 18 साल बाद घुसी इजराइली सेना, ग्राउंड ऑपरेशन शुरू [Israeli army enters Lebanon after 18 years, ground operation begins]

2 Min Read

हिजबुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाया, अमेरिका ने ईरान को दी चेतावनी

बेरूत, एजेंसियां। इजराइल की सेना लेबनान में दाखिल हो गई है। इजराइल डिफेंस फोर्स (IDF) ने मंगलवार सुबह यह जानकारी दी।

IDF ने कहा कि सोमवार रात दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकाने और बुनियादी ढांचे को खत्म करने के लिए सीमा से लगे गांवों में लिमिटेड ग्राउंड ऑपरेशन शुरू किया गया।

इजराइली सेना ने कहा कि वे सीमा के नजदीकी गांवों को निशाना बना रहे हैं। यहीं से हिजबुल्लाह, इजराइल पर हमला करता है।

IDF ने कहा कि इस हमले के लिए उनके सैनिकों ने हाल ही में ट्रेनिंग ली थी। ये हमले खुफिया जानकारी के आधार पर किए जा रहे हैं। इजराइली एयरफोर्स भी इसमें शामिल है।

इजराइल को अमेरिका का समर्थन

लेबनान में ग्राउंड ऑपरेशन के लिए इजराइल को अमेरिका का साथ मिला है। अमेरिकी विदेश मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने कहा कि अगर ईरान, इजराइल पर हमला करता है तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

हालांकि, राष्ट्रपति बाइडेन ने सोमवार को इजराइल और लेबनान के बीच तुरंत सीजफायर की मांग की है।

न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक, साल 2006 के बाद यह पहली बार है, जब इजराइली सेना लेबनान में घुसी है। तब इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच 33 दिनों तक जंग चली थी।

इसमें 1100 से ज्यादा लेबनानी मारे गए थे। वहीं, इजराइल के 165 लोगों की मौत हुई थी।

इसे भी पढ़ें

हिजबुल्लाह चीफ की मौत पर पाकिस्तान में प्रदर्शन, अमेरिकी दूतावास की ओर बढ़ रही थी हिंसक भीड़

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं