गाजा में इजरायली Air Strikes से विदेशियों सहित 5 NGO कार्यकर्ताओं की मौत

2 Min Read

गाजा,एजेंसियां : मध्य गाजा पट्टी के दीर अल-बलाह शहर में सोमवार रात इजरायली हवाई हमले में गैर-लाभकारी संगठन वर्ल्ड सेंट्रल किचन (WCK) के 5 कर्मचारी गाड़ी चलाते समय मारे गए।

इजरायल द्वारा गाज़ा पट्टी पर सोमवार को किए गए एक हमले में अमेरिका आधारित चैरिटी वर्ल्ड सेंट्रल किचन के लिए काम करने वाले कई लोगों की मौत हो गई। इसकी जानकारी संगठन के संस्थापक द्वारा दी गई।

शेफ जोस एंड्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, वर्ल्ड सेंट्रल किचन ने अपने कई बहनों और भाइयों को IDF द्वारा गाज़ा में की गई स्ट्राइक में खो दिया है। मैं उनके परिवारों और दोस्तों और हमारे पूरे WCK परिवार के लिए बहुत दुखी हूं।

हमास द्वारा संचालित सरकारी मीडिया कार्यालय ने एक प्रेस बयान में कहा कि मृतकों में 4  विदेशी सहायता कर्मी और 1 फिलिस्तीनी शामिल हैं।

तो वहीं इधर इज़रायली सेना ने एक बयान जारी कर कहा कि वह “इस दुखद घटना की परिस्थितियों को समझने के लिए उच्चतम स्तर पर गहन समीक्षा कर रही है।” साथ ही उन्होंने अपने बयान में कहा, “डब्ल्यूसीके के साथ मिलकर हम काम कर रहे हैं।” 

इसे भी पढ़ें

VVPAT पर सुप्रीम कोर्ट के नोटिस को कांग्रेस ने बताया महत्वपूर्ण कदम

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं