ईरान पर हमले का इजराइल ने बनाया प्लान

1 Min Read

तेल अबीबस एजेंसियां। इजराइल पर ईरान के बमले के बाद से इजराइल की जवाबी कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।

CNN की रिपोर्ट के मुताबिक इजराइल की वॉर कैबिनेट में ईरान पर हमले का प्लान बन गया है। ईरान के खिलाफ बनाया गया मिलिट्री प्लान देखा गया और उस पर चर्चा हुई।

सदस्यों में इस बात को लेकर सहमति है कि इजराइल को जल्द जवाबी कार्रवाई करनी चाहिए।

वॉर कैबिनेट ने उन डिप्लोमैटिक तरीकों पर भी चर्चा की, जिसके जरिए ईरान से बदला लिया जा सके। इस दौरान वॉर कैबिनेट के सदस्यों में तीखी बहस हुई।

इजराइली अधिकारियों के मुताबिक कैबिनेट के सदस्य बेनी गांट्ज ने सुझाव दिया कि ईरान पर हमला होना चाहिए।

पर वो ऐसा नहीं हो जिसमें लोगों की जान जाए। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, सऊदी और जॉर्डन ने इजराइल से अपील की है कि वो ईरान पर जवाबी हमला न करे। इससे पूरा इलाका जंग की भेंट चढ़ जाएगा।

इसे भी पढ़ें

गृह मंत्रालय के दफ्तर में लगी आग, कई दस्तावेज जले

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं