मोदी को इजराइली संसद का सर्वोच्च सम्मान: PM ने हमास हमले की निंदा की, कहा- आपका दर्द समझते हैं नेतन्याहू बोले- मोदी एशिया के शेर हैं

1 Min Read

PM Modi

तेल अवीव, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को दो दिन के इजराइल दौरे पर पहुंचे। इस दौरान इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू ने एयरपोर्ट पर मोदी को रिसीव किया।
इसके बाद पीएम मोदी ने इजराइली संसद नेसेट को संबोधित किया। इस दौरान उन्हें संसद का सर्वोच्च सम्मान ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल’ दिया गया। नेसेट को संबोधित करते हुए मोदी ने इजराइल पर हमास के हमले की निंदा की। उन्होंने कहा, हम आपके दर्द को समझते हैं, भारत लंबे वक्त से आतंकवाद से पीड़ित है। भारत इजराइल के साथ खड़ा है।

मोदी मेरे भाई जैसे

वहीं नेतन्याहू ने कहा, ‘मोदी मेरे भाई जैसे हैं, मेरे दिल में उनके लिए खास जगह है।’ उन्होंने मोदी को एशिया का शेर और दुनिया का सम्मानित नेता बताया।

मेसेट को संबोधित करने वाले पहले भारतीय पीएम

मोदी नेसेट को संबोधित करने पहले भारतीय प्रधानमंत्री है। संसद पहुंचने पर सांसदों ने मोदी का खड़े होकर स्वागत किया और मोदी मोदी के नारे भी लगाए।

Share This Article