भारतीय अधिकारियों को जब्त मालवाहक जहाज के चालक दल से मिलने की अनुमति देगा ईरान

1 Min Read

नयी दिल्ली, एजेंसियां : ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन ने कहा है कि उनका देश भारतीय अधिकारियों को उस मालवाहक जहाज के चालक दल के 17 भारतीय सदस्यों से मिलने की अनुमति देगा, जिसे ईरान की सेना ने शनिवार को होर्मुज जलडमरूमध्य के निकट अपने कब्जे में ले लिया था।

ईरान की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, अमीर-अब्दुल्लाहियन ने रविवार को टेलीफोन पर बातचीत के दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर को यह जानकारी दी।

इस बातचीत में जयशंकर ने पुर्तगाली झंडे वाले मालवाहक जहाज एमएससी एरीज़ पर सवार चालक दल के भारतीय सदस्यों को रिहा करने के लिये कहा था।

बयान में अमीर-अब्दुल्लाहियन के हवाले से कहा गया है, ‘‘हम जब्त किए गए जहाज के विवरण पर नज़र रख रहे हैं और जल्द ही भारत सरकार के प्रतिनिधियों के लिए उक्त जहाज के भारतीय सदस्यों से मिलने की अनुमति देगा।

इसे भी पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी आज तमिलनाडु में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं