तेहरान, एजेंसियां। ईरान ने कहा है कि अगर उसके अस्तित्व को कोई भी खतरा हुआ तो वह इसका सामना करने के लिए परमाणु बम बनाएगा।
ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई के एडवाइजर कमाल खर्राजी ने यह बयान दिया है।
खर्राजी ने कहा कि हमने अब तक परमाणु बम पर कोई फैसला नहीं किया है, लेकिन अगर जरूरत पड़ी तो हम अपना यह सिद्धांत बदल भी सकते हैं।
अगर इजराइल ने हमारी न्यूक्लियर फैसेलिटीज पर हमला किया तो हमें अपनी रक्षा के लिए यह कदम उठाना पड़ेगा।
दरअसल, ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई ने साल 2003 में परमाणु हथियारों समेत हर उस हथियार के प्रोडक्शन के खिलाफ फतवा जारी कर दिया था, जिससे बड़े पैमाने पर तबाही हो सकती है।
तब खामेनेई ने कहा था कि इन हथियारों को बनाना इस्लाम के मुताबिक हराम (वर्जित) है।
इसे भी पढ़ें









