ईरान ने जब्त जहाज से 5 भारतीयों को रिहा किया

1 Min Read

तेहरान, एजेंसियां। ईरान ने 13 अप्रैल को जब्त किए जहाज MSC एरीज पर सवार 5 भारतीय को रिहा कर दिया है।

ईरान में मौजूद भारतीय दूतावास ने बताया कि सभी लोग भारत के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने ईरान अधिकारियों को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

दरअसल, इजराइल पर हमले से पहले ईरान ने भारत आ रहे पुर्तगाल के झंडे वाले एक जहाज को ओमान की खाड़ी में होर्मुज पास से जब्त किया था।

इस पर 25 क्रू मेंबर मौजूद थे जिनमें 17 भारतीय और दो पाकिस्तानी थे। यह शिप इजराइली अरबपति की एक कंपनी का था।

बचे हुए 11 सदस्य अब भी ईरान की कैद में हैं। इससे पहले 18 अप्रैल को एक भारतीय महिला कैडेट एन टेसा जोसेफ को रिहा किया गया था।

इसे भी पढ़ें

अमेरिका बोला-हम भारत के चुनाव में दखल नहीं दे रहे

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं