Iran-Israel ceasefire:
तेल अबीब, एजेंसियां। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने मंगलवार सुबह इजराइल-ईरान के बीच सीजफायर का ऐलान किया। हालांकि, यह कुछ घंटों में ही टूट गया। इजराइल ने तेहरान में एक रडार साइट पर एयरस्ट्राइक की। इजराइली आर्मी रेडियो ने हमले की पुष्टि की है। इससे पहले ट्रम्प ने इजराइली PM बेंजामिन नेतन्याहू को फोन कर ईरान पर हमला रोकने को कहा था। नेतन्याहू ने ट्रम्प से कहा, ‘मैं हमला नहीं रोक सकता, क्योंकि ईरान ने पहले सीजफायर का उल्लंघन किया।’ हालांकि इसके बाद इजराइल ने जंग रोकने की घोषणा करते हुए कहा कि हमारी जीत हुई और हमारा मकसद भी पूरा हुआ।
Iran-Israel ceasefire: इजराइल-ईरान जंग में 600 से ज्यादा मौतें:
दोनों देशों के बीच जंग 13 जून को शुरू हुई थी। इजराइली हमलों में 610 ईरानी नागरिक मारे गए, 4,700 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। वहीं ईरान के जवाबी हमलों में 28 इजराइली नागरिक मारे गए, 3 हजार से ज्यादा घायल हुए।
Iran-Israel ceasefire: सीजफायर के बाद के अहम अपडेट्सः
ऑपरेशन सिंधु के तहत ईरान से 2576 और इजराइल से 594 भारतीय देश लाए जा चुके हैं।
सीजफायर के बाद एअर इंडिया ने मिडिल ईस्ट में फ्लाइट ऑपरेशन्स फिर से शुरू कर दिए हैं। ज्यादातर फ्लाइट्स 25 जून से शुरू होंगी।
ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने अमेरिकी मिलिट्री बेस पर हमले के एक दिन बाद कतर से माफी मांगी।
राष्ट्रपति पजशकियान ने कहा कि इजराइल और अमेरिका जबरदस्ती अपनी इच्छाएं नहीं थोप सकते।
इसे भी पढ़ें
Iran announced ceasefire: इजराइल के बाद ईरान ने सीजफायर का ऐलान किया








