न्यूयार्क टाइम्स : अमेरिका ने अपने मध्य पूर्व के शीर्ष सैन्य कमांडर को गुरुवार को इजरायल भेजा है।
यह कदम राष्ट्रपति बाइडेन के उस बयान के बाद उठाया गया है जिसमें उन्होंने कहा था कि हालिया तनाव के बावजूद, ईरान के किसी भी हमले की स्थिति में अमेरिका का इजरायल के प्रति समर्थन “अटूट” है।
न्यूयार्क टाइम्स के मुताबिक ईरान के नेताओं ने बार-बार सीरिया में 1 अप्रैल को हुए हमले का बदला लेने की कसम खाई है, जिसमें कई वरिष्ठ ईरानी कमांडर मारे गए थे।
इस हमले के लिए ईरान इजरायल को जिम्मेदार मानता है। इजरायल ने अपनी सेना को हाई अलर्ट पर रखा है और बाइडेन ने बुधवार को कहा कि ईरान एक “बड़े” हमले की धमकी दे रहा है।
अमेरिकी कमांडर जनरल माइकल ई. कुरिल्ला, इजरायल के साथ मिलकर ईरान द्वारा संभावित जवाबी कार्रवाई के लिए रणनीति तैयार करेंगे।
इसके अलावा, गाजा में हमास के खिलाफ युद्ध और वहां मानवीय सहायता अभियानों पर भी चर्चा करेंगे।
इसे भी पढ़ें
खुदरा मुद्रास्फीति मार्च में घटकर पांच महीनों के निचले स्तर 4.85 प्रतिशत पर आई








