हमास चीफ हानियेह की मौत से भड़का ईरान, खामनेई ने दिया इजरायल पर हमले का आदेश [Iran enraged by the death of Hamas Chief Haniyeh, Khamenei orders attack on Israel]

2 Min Read

तेहरान, एजेसियां। आतंकी संगठन हमास के चीफ इस्माइल हानियेह की हत्या के बाद ईरान भड़क गया है। उसने इजरायल पर सीधा हमला करने का आदेश दे दिया है।

तेहरान में हमास के नेता इस्माइल हानियेह की हत्या के तुरंत बाद ईरान के सर्वोच्च लीडर अली खामनेई ने उनके खून का बदला लेने की बात कही थी।

तीन ईरानी अधिकारियों ने अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ को बताया कि खामेनेई ने ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की एक आपातकालीन बैठक में यह आदेश दिया।

ईरान में हनियेह की हत्या की घोषणा के तुरंत बाद ईरान ने इसका बदला लेने का अपना इरादा जताया।

सहयोगियो से मदद ले रहा ईरान

ईरानी अधिकारियों कहा कि ईरान इजराइल के घेराव के लिए अपने सहयोगियों से भी बातचीत कर रहा है। ईरान यमन, सीरिया और इराक सहित अपने अन्य सहयोगियों से संपर्क में है।

इस बातचीत का उद्देश्य इजराइल पर चौतरफा हमले की तैयारी माना जा रहा है। इसके अलावा लेबनान का हिजबुल्लाह भी हमले में शामिल रहेगा, जो पिछली बार बाहर था। क्योंकि इजरायल ने उसके भी सबसे वरिष्ठ कमांडर फुआद शुकर को ढेर कर दिया है।

ऐसे में पहली बार अपनी कुछ सबसे सटीक मिसाइलों को वह इजरायल के खिलाफ लॉन्च कर सकता है।

इजराइल ने दी चेतावनी

इधर, इजरायल ने हमास के नेता इस्माइल हनिया की हत्या के आरोप को न तो कबूल किया है और न ही इससे इनकार किया है।

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि उनके देश पर किसी भी तरह का कोई हमला हुआ तो भारी कीमत चुकानी होगी।

इजराइल का अपने दुश्मनों को चुन-चुनकर मारने का इतिहास काफी पुराना है। ईरान के न्यूक्लियर साइंटिस्ट से लेकर सैन्य कमांडरों तक वो विदेश में अपने दुश्मनों का खात्मा कर चुका है।

यहां तक कि हमास चीफ इस्माइल हानियेह भी जब ईरान दौरे पर थे, तभी उन पर अटैक हुआ।

इसे भी पढ़ें

हमास चीफ इस्माइल हानिये ईरान में मारा गया 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं