बांग्लादेश में आज अंतरिम सरकार शपथ लेगी [Interim government to take oath in Bangladesh today]

1 Min Read

दावा- हसीना UAE-सऊदी जा सकती हैं

ढाका, एजेंसियां। बांग्लादेश में अंतरिम सरकार आज शपथ ले सकती है। यह जानकारी आर्मी चीफ वकार-उज-जमान ने दी है।

उन्होंने बताया कि गुरुवार रात 8 बजे 15 सदस्यों वाली अंतरिम सरकार शपथ लेगी, जिसके चीफ एडवाइजर नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस होंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लंदन में शरण न मिलने के बाद शेख हसीना UAE, सऊदी अरब या फिनलैंड जा सकती हैं।

हालांकि हसीना के बेटे वाजेद जॉय का कहना है कि उन्होंने किसी दूसरे देश में शरण नहीं मांगी है।

शेख हसीना की पार्टी से जुड़े नेताओं की हत्या

बांग्लादेश में हसीना की पार्टी अवामी लीग से जुड़े नेताओं और उनके परिवार के 29 सदस्यों के शव मिले हैं। इसमें अवामी लीग के 20 नेता भी शामिल हैं।

उपद्रवियों ने सोमवार रात जोशोर में अवामी लीग के एक नेता का आलीशान होटल आग के हवाले कर दिया। इसमें 24 लोग जिंदा जल गए। इसमें इंडोनेशिया का भी एक नागरिक शामिल है।

इसे भी पढ़ें

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमला, मो. यूनुस अंतरिम सरकार के मुखिया बने

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं