भारत की गीता सभरवाल को इंडोनेशिया में संयुक्त राष्ट्र की समन्वयक नियुक्त किया गया

2 Min Read

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने भारत की गीता सभरवाल को इंडोनेशिया में संयुक्त राष्ट्र का रेजिडेंट समन्वयक नियुक्त किया है।

संयुक्त राष्ट्र ने एक बयान में बताया कि सभरवाल ने सोमवार को अपना पद संभाला। उसने बताया कि सभरपाल के पास सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) की दिशा में तेजी से काम करने के लिए डिजिटल प्रौद्योगिकी और डेटा का इस्तेमाल करते हुए जलवायु परिवर्तन, स्थायी शांति, शासन एवं सामाजिक नीति के क्षेत्र में काम करने का लगभग 30 वर्षों का अनुभव है।

संयुक्त राष्ट्र ने बताया कि मेजबान सरकार की मंजूरी से सभरवाल को इंडोनेशिया में संयुक्त राष्ट्र के रेजिडेंट समन्वयक के रूप में नियुक्त किया गया है।

सभरवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘अभी जकार्ता में पहुंची हूं। मैं एसडीजी की दिशा में काम करने के लिए क्षेत्र की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल देश में संयुक्त राष्ट्रीय की रेजिडेंट समन्वयक के तौर पर 26 संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों के सहयोग से इंडोनेशिया सरकार और इंडोनेशिया के लेागों की सेवा करने के लिए उत्सुक हूं। यह मेरे लिए सम्मान की बात है।’’

इससे पहले, सभरवाल थाईलैंड में संयुक्त राष्ट्र की रेजिडेंट समन्वयक और श्रीलंका में संयुक्त राष्ट्र की शांति निर्माण और विकास सलाहकार के रूप में कार्य कर चुकी हैं।

इसे भी पढ़ें

‘निजी यात्रा’ के लिए चीन रवाना हुए नवाज शरीफ

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं