भारतीय सैनिक युद्धाभ्यास के लिए अमेरिका, इंडोनेशिया पहुंचे [Indian soldiers reach US, Indonesia for military exercises]

1 Min Read

वाशिंगटन, एजेंसियां। भारतीय सेना के जवान अमेरिका के साथ जॉइंट स्पेशल फोर्सेज के युद्धाभ्यास के लिए अमेरिका के इडाहो राज्य में पहुंचे हैं। यहां के ऑर्चर्ड कॉम्बैट ट्रेनिंग सेंटर में 2 से 22 नवंबर 2024 तक यह युद्धाभ्यास चलेगा। दोनों देशों के 45-45 जवान इस युद्धाभ्यास में हिस्सा लेंगे।

भारत और अमेरिकी सेना करेगी लीडः

एक्सरसाइज में भारत की स्पेशल फोर्स और अमेरिका की ग्रीन बेरेट्स यूनिट प्रतिनिधित्व करेगी। वहीं भारत के 25 जवान इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के सिजंतुंग में जॉइंट मिलिट्री एक्सरसाइज करेंगे।

ये युद्धाभ्यास 1 नवंबर से 12 नवंबर, 2024 तक चलेगा। इसमें भारत की स्पेशल फोर्स के 25 और इंडोनेशिया की ‘कोपासस’ यूनिट के 40 जवान हिस्सा लेंगे।

इसे भी पढ़ें

भारत-फ्रांस का ‘शक्ति’ सैन्य युद्धाभ्यास मेघालय में जारी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं