बीजींग, एजेंसियां। हिंद महासागर के तापमान में होने वाले बदलाव से दुनिया भर में डेंगू के खतरे की भविष्यवाणी की जा सकती है।
बीजिंग नॉर्मल विवि की रिसर्च के मुताबिक, हिंद महासागर में तापमान बढ़ने से दुनिया भर में डेंगू के मामले बढ़ते हैं।
हाल ही में अल नीनो के कारण भी यह प्रसार देखा गया। 1990 से 2019 तक दुनिया भर के 46 देशों में डेंगू के दर्ज सालाना मामलों और 2014 से 2019 तक 24 देशों में दर्ज मासिक मामलों और हिंद महासागर के तापमान की स्टडी की है।
इसे भी पढ़ें
बद्रीनाथ धाम के कपाट खुले, 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किये दर्शन








