इरान में भारतीय नौसेना का परचम, 23 पाकिस्तानी को बचाया

1 Min Read

तेहरान। भारतीय नौसेना के वॉरशिप INS सुमेधा ने शुक्रवार को ईरानी फिशिंग वेसल अल-कंबर से 23 पाकिस्तानी नागरिकों को समुद्री लुटेरों से बचा लिया।

नौसेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि शुक्रवार शाम को उनकी टीम को हिंद महासागर में अदन की खाड़ी के पास जहाज के हाईजैक होने की सूचना मिली थी।

जहाज में सोमालिया के 9 समुद्री लुटेरे मौजूद थे। सूचना के बाद नेवी की टीम ने 12 घंटे तक ऑपरेशन चलाया और लुटेरों को सरेंडर करने के लिए मजबूर किया।

फिलहाल नौसेना का दल जहाज की जांच कर रहा है। इसके बाद इसे सुरक्षित जगह ले जाया जाएगा। सभी नौ समुद्री डाकुओं को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इसे भी पढ़ें

आज आडवाणी समेत 5 शख्सियतों को मिलेगा भारत रत्न

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं