अमेरिका में भारतीय नागरिक ड्रग्स मामले में दोषी, 5 साल की सजा

1 Min Read

न्यूयार्क, एजेंसियां। अमेरिका में एक 40 साल के भारतीय नागरिक बनमीत सिंह को डार्क वेब पर ड्रग्स बेचने के मामले में दोषी पाया गया है। उसे 5 साल जेल सजा सुनाई गई है।

इसके अलावा उसके पास से 1.25 हजार करोड़ रुपए जब्त करने का भी आदेश दिया गया है।

बनमीत हल्द्वानी का रहने वाला है। उसे अप्रैल 2019 में लंदन से गिरफ्तार किया गया था।

इसके बाद मार्च 2023 में उसे अमेरिका प्रत्यर्पित किया गया।

कोर्ट की कार्यवाही के बीच इस साल जनवरी में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया था।

इसे भी पढ़ें

पाकिस्तान में 8 हजार करोड़ निवेश करेगा सऊदी अरब

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं