Indian citizen murdered: अमेरिका में भारतीय नागरिक की निर्मम हत्या, भारत ने जताया दुख

2 Min Read

Indian citizen murdered:

वाशिंगटन, एजेंसियां। अमेरिका के टेक्सास राज्य के डलास शहर में एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मोटल में मामूली विवाद ने 50 वर्षीय भारतीय नागरिक चंद्रमौली नागमल्लैया की जान ले ली। घटना 10 सितंबर की सुबह हुई, जब मोटल कर्मचारी योर्डानिस कोबोस-मार्टिनेस (37) ने उनकी पत्नी और बेटे के सामने ही उन पर चाकू से हमला कर सिर धड़ से अलग कर दिया।

गिरफ्तारी हलफनामे के अनुसार

गिरफ्तारी हलफनामे के अनुसार, विवाद टूटी हुई वॉशिंग मशीन के इस्तेमाल को लेकर हुआ था। नागमल्लैया ने कोबोस-मार्टिनेस और उसकी महिला सहकर्मी को सफाई के दौरान मशीन का उपयोग न करने को कहा था। आरोपी इस बात से नाराज था कि संदेश सीधे उसे न देकर महिला सहकर्मी के माध्यम से दिया गया। गुस्से में उसने नागमल्लैया का पीछा किया और उन पर लगातार हमला किया। पुलिस के मुताबिक, पत्नी और बेटे ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उन्हें धक्का देकर वार जारी रखा। उसने न केवल हत्या की बल्कि मृतक के सिर को लात मारी और बाद में कूड़ेदान में डाल दिया।

कोबोस-मार्टिनेस को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया और उस पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया गया है। पूछताछ में उसने अपराध कबूल कर लिया। उसके आपराधिक इतिहास में फ्लोरिडा में कार चोरी और ह्यूस्टन में बच्चे के साथ दुर्व्यवहार जैसे मामले शामिल हैं। वर्तमान में वह डलास काउंटी जेल में है।

महावाणिज्यिक दूतावास ने कहा

इस हृदयविदारक घटना पर भारत ने गहरा दुख व्यक्त किया है। ह्यूस्टन स्थित भारतीय महावाणिज्यिक दूतावास ने कहा, “भारतीय नागरिक चंद्र नागमल्लैया की दुखद मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हैं। हम उनके परिवार के संपर्क में हैं और हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। आरोपी पुलिस हिरासत में है और हम मामले पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।” यह निर्मम हत्या न केवल भारतीय समुदाय बल्कि पूरे अमेरिकी समाज को झकझोर गई है।

इसे भी पढ़ें

दिल्ली में एयर पॉल्यूशन से बैचेन लोग

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं