ताइवान की मदद से भारत बनायेगा सेमीकंडक्टर चिप्स

1 Min Read

ताइपे, एजेंसियां। चीन के बगल में स्थित एक छोटे सा देश ताइवान आज पूरी दुनिया को सेमीकंडक्टर चिप्स की सप्लाई कर रहा है।

चिप्स की बढ़ती डिमांड के चलते अब अमेरिका, जापान जैसे देश भी चिप्स प्लांट का तेजी से विस्तार कर रहे हैं।

अब इस रेस में भारत भी शामिल हो चुका है। भारत में गुजरात और असम में सेमीकंडक्टर चिप्स के प्लांट तैयार हो रहे हैं।

गुजरात में दो प्लांट बनने हैं, एक साणंद में और दूसरा धोलेरा में। तीसरा प्लांट असम में बनाया जाएगा।

धोलेरा का प्लांट तो ताइवान की मदद से ही तैयार किया जा रहा है। इन प्लांट्स के तैयार हो जाने के बाद देश के इंजीनियर्स को भारत से बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

वहीं, इस समय ताइवान की चिप इंडस्ट्री में इंजीनियर्स की भारी कमी है और ताइवान की इस जरूरत को भारत के इंजीनियर्स पूरा कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

सिल्चर के कंप्यूटर सेंटर में लगी आग, कई लड़कियां फंसी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं