मॉरीशस का नया संसद भवन बनाने में मदद करेगा भारत [India will help build Mauritius’ new parliament building]

2 Min Read

मोदी की मॉरीशस PM के साथ द्विपक्षीय बातचीत में 8 समझौते पर सहमति

पोर्ट लुइस, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मॉरीशस दौरे का आज दूसरा दिन है। उन्होंने आज मॉरीशस PM के द्विपक्षीय बातचीत की। दोनों देशों के बीच 8 समझौते हुए हैं। इसके बाद दोनों नेताओं ने साझा संबोधन दिया।

मॉरीशस के PM ने की मोदी की प्रशंसाः

इस दौरान मॉरीशस के PM नवीनचंद्र रामगुलाम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमारे स्वतंत्रता के 57वें वर्षगांठ के राष्ट्रीय दिवस समारोह में अपनी उपस्थिति से हमें सम्मानित किया है। उनकी मौजूदगी दोनों देशों के बीच अच्छे संबंधों का सबूत है।

पीएम मोदी ने दी बधाईः

वहीं PM मोदी ने कहा- 140 करोड़ भारतीयों की ओर से मैं मॉरीशस के लोगों को उनके राष्ट्रीय दिवस पर बधाई देता हूं। यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे एक बार फिर मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस पर यहां आने का अवसर मिला। भारत और मॉरीशस सिर्फ हिंद महासागर से ही नहीं, बल्कि साझा संस्कृति और मूल्यों से भी जुड़े हुए हैं।

नया संसद भवन बनाने में भारत करेगा मददः

उन्होंने बताया कि भारत-मॉरीशस साझेदारी को ‘एनहैन्स्ड स्ट्रेटजिक पार्टनरशिप’ का दर्जा देने का फैसला किया। भारत मॉरीशस में नया संसद भवन बनवाने में मदद करेगा। इसे PM मोदी ने मॉरीशस के लिए ‘लोकतंत्र की जननी’ भारत की ओर से एक उपहार बताया।

इसे भी पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री से की मुलाकात, भारत-ब्रिटेन रिश्तों पर चर्चा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं